तिलहर: कच्छियानी खेड़ा के पास सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से शादी की मांग, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण
घटना थाना तिलहर क्षेत्र के कछयानी खेड़ा गांव की है। जहां नेशनल हाईवे के किनारे इलाके के सबसे ऊंचे मोबाइल टावर रामू नाम का प्रेमी चढ़ गया है। और युवती से शादी की जिद पर अड़ा हुआ है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव मौके पर पहुंची। और निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस युवक को नीचे उतरने का प्रयास कर रही है।