गाज़ियाबाद: जिले में बिजली अधिकारियों को अब लगानी होगी ऑनलाइन फेस अटेंडेंस
विद्युत विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब सभी अधिकारियों की हाजिरी ऑनलाइन फेस अटेंडेंस के माध्यम से ली जाएगी। जोन-दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि अब मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मोबाइल एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।