गाज़ियाबाद: एटीएम काटकर लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाशों से विजयनगर पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली
विजयनगर पुलिस की चेकिंग के दौरान दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया,जबकि दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विजयनगर इलाके में एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास किया था तभी से इन बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी थी। इनके पास से गैस सिलेंडर सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।