कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले पार्क के पास ढाई साल की बच्ची को कार से रौंदा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा सात निवासी ढाई साल की बच्ची को पड़ोसी ने कार से रौंद दिया। बच्ची को खून से लथपथ देख परिजन बदहवास हो गए। बच्ची को फौरन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बर्रा सात निवासी रोहित कुमार ऑटो चालक हैं, परिवार में पत्नी शांति और ढाई साल की अनिका है।