अमौर: अमौर प्रखंड के बाडा ईदगाह बाजार का बुरा हाल, हल्की बारिश में पूरा बाजार जलमग्न
Amour, Purnia | Apr 30, 2026 आखिर कब जागेगा प्रशासन? 😡 अमौर -बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर प्रखंड के बड़ा ईदगाह मार्केट का बुरा हाल! पिछले 3 महीनों से यह मुख्य सड़क नरक बनी हुई है। हल्की सी बारिश होते ही पूरा बाजार जलमग्न हो जाता है और सड़क किसी दलदल से कम नहीं लगती ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार सूचना दी वे आए, देखा और आश्वासन देकर चले गए। लेकिन जमीनी स्तर पर काम 'शून्य' है।