माडा: देवसर विधायक ने माडा मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश
माडा मंडल में देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रही उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहा से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाला।