करछना: नैनी क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी में दबंगों ने जमकर किया हंगामा, मची रही अफरा-तफरी
नैनी क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी में रविवार रात को उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई। जब नशे में धुत होकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित महेवा पश्चिम पट्टी के रहने वाले ध्रुव निषाद का कहना है कि वह रविवार रात को भांजा के साथ दवा लेने के लिए टीसीआई चौराहे पर गए हुए थे। दवा लेने के बाद बाहर निकल रहे थे,कभी कुछ लोगों ने मारपीट किया।