बगोदर: कुरमरजा में विधायक नागेंद्र महतो ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर जताया विरोध
बगोदर प्रखंड के कुसमरजा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने व प्रतिमा को अपमानित टरने की घटना विगत दिनों सामने आई है। इस घटना पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो गुरुवार की दोपहर तीन बजे घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।विधायक ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे समाज को बांटने और समाज अस्मिता पर हमला करार दिया।