छुटमलपुर से सहारनपुर की ओर आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे पेड़ से शनिवार दोपहर 3:00 बजे टकरा गई, जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।