सिमरी: जलालपुर में जलजमाव के बीच रेंगकर पहुंची सीओ की गाड़ी, सड़क निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया
Simri, Buxar | Jan 12, 2026 जलालपुर गांव से मुख्य सड़क तक जाने वाला संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर हालत में है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है और कीचड़ इतनी अधिक है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।