सांगानेर: जयपुर में बाइक खड़ी करने की बात को लेकर बीती रात दो गुटों में झगड़ा,चाकू बाजी के साथ कांच की बोतल फेंकी,तीन जने हुए घायल
जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके मे बीती रात बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। वही इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल लोग जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया जहां पर उनका इलाज जारी है। वही पुलिस ने इस मामले मे 2 संदिग्धों को हिरासत मे लिया है वही अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।