गोरखपुर: आंध्र प्रदेश के पुंगूर से आई छोटी नस्ल की गायों की गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने की सेवा
आंध्र प्रदेश की पुंगुर से गोरखनाथ मंदिर लाई गई छोटे नस्ल की मेल और फीमेल दो गायों की आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में पहुंचकर सेवा किया। मुख्यमंत्री ने इन दोनों गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया और दुलार प्यार किया, हालांकि मुख्यमंत्री की दिनचर्या में गौशाला में गौ सेवा शामिल है लेकिन यह छोटी नस्ल की गए काफी आकर्षक है।