कस्बा: कस्बा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, दुकानदारों से 8700 रुपये जुर्माना वसूला, 10 किलो प्लास्टिक जब्त
Kasba, Purnia | Oct 19, 2024 आज शनिवार 2 बजे नगर परिषद कसबा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लगातार मुहिम चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सह नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कर्दम के नेतृत्व में तथा सदर एसडीपीओ 2 डॉ बिमलेंद्रू कुमार गुलशन की मौजूदगी में धावा दल के द्वारा कई दुकानों पर छापेमारी करते हुए जुर्माना लगाया गया।