पट्टी: रायपुर स्थित मदरसे से भागे तीन छात्रों को सकुशल बरामद किया गया
3 बच्चे रायपुर स्थित मदरसे में पढ़ते हैं। 15 दिनों की छुट्टी के बाद शनिवार को तीनों बच्चे मदरसा आए। भोर में तीनों बच्चे यहां से निकल गए। इसकी सूचना पहले आस-पास के लोगों को दी गई। बाद में कोतवाली पुलिस को मंजूर आलम व असगर अली ने सूचना दी। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। मदरसे से गायब तीनों बच्चों को सदहा गांव के आगे बाग के निकट से रविवार की शाम 5:30 बजे पकड़ा गया।