धनतेरस के दिन शनिवार को बाढ़ बाज़ार बर्तनों तथा लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों से सज कर तैयार हो गया। मिठाइयों की दुकान में भी चहल पहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन के दुकानों में थी जहां कुछ लोग बर्तन खरीदते नज़र आये। इस मौके पर शाम 7 बजे जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि महंगाई बहुत है। छोटे छोटे सामानों को खरीदकर संतोष कर रहे हैं।