ओवर ब्रिज के पास पंजाबी भवन में मंगलवार शाम करीब सात बजे पंजाबी हिन्दू बिरादरी द्वारा लोहड़ी का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर मार्ल्यापषण कर किया गया।