शाहबाद: फरेदुआ के पास स्लीपर बस पलटी, एक महिला की मौत, 14 यात्री घायल
Shahbad, Baran | Jun 2, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 7 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के फरेदुआ गांव के पास बनी पुलिया के निकट शिवपुरी से कोटा की ओर जा रही स्लीपर बस एमपी 14 ZJ 2149 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को सीएचसी देवरी एवं सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया गया।