दरभंगा: दरभंगा मे हुई बारिश की वजह से सीएम साइंस कॉलेज जल जमाव, PG एवं UG की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ी परेशानी
दरभंगा में हुई बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। इस बारिश ने कुछ घंटों में ही ऐसा कहर बरपाया कि ना सिर्फ शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न हो गए, बल्कि स्वयं नगर निगम कार्यालय और इससे से सटा सी. एम. साइंस कालेज फिर एकबार इसमें तैरता नजर आया और नगर निगम के दावों को इस बेमौसमी बरसात ने कुछ घंटों में ही धो डाला। यह जानकारी मंगलवार की शाम 6 बजे दी।