चित्तौड़गढ़: सेंथी कार्यालय से एक बार फिर मोदी सरकार के स्लोगन एवं कमल का चिन्ह बनाकर भाजपा के दीवार लेखन अभियान की की गई शुरुआत
भाजपा नगर मंडल द्वारा रविवार को सेंथी स्थित पार्टी कार्यालय से दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की गई। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि पदाधिकारियों ने एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन एवं कमल का चिन्ह बनाकर अभियान का आगाज किया। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।