नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम में समाज सेवियों ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
Siyana, Bulandshahr | Apr 19, 2026
नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम में समाज सेवियों द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी ललित त्रिवेदी के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। वहीं हवन पूजन के साथ मौजूद लोगों ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्पर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।