जयसिंहनगर: मांझीटोला मोहनी के स्कूल में खुलेआम नकल, शिक्षक ने ब्लैकबोर्ड पर लिखे उत्तर, वीडियो वायरल
जयसिंहनगर ब्लॉक के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल मांझीटोला मोहनी में कक्षा 9वीं की गृह परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिंदी विषय के अतिथि शिक्षक वीरेंद्र पटेल परीक्षा के दौरान ब्लैकबोर्ड पर उत्तर लिखकर छात्रों को सामूहिक नकल करा रहे थे। यह पूरी घटना किसी छात्र ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।