भदेसर: छीतर खेड़ा में आमने-सामने बाइक भिड़ंत, सांवलिया जी से लौट रहे युवक की हालत गंभीर, दोनों बाइक चकनाचूर
ग्रामीणों ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि भदेसर उपखंड के छीतर खेड़ा गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के निवासी नारायण भील श्री सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहा था, तभी गांव के बाहर उसकी बाइक सामने से आ रहे अशोक की बाइक से भिड़ गई। तेज टक्कर में नारायण घायल हो गया, जिसे सीएचसी ले जाया गया, जबकि अशोक बाल-बाल बच गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें बुर