पनागर: होटल विरासत में अनैतिक व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत दो गिरफ्तार
गोसलपुर थाना अंतर्गत एनएच-30 स्थित 'होटल विरासत' में पुलिस ने दबिश देकर अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में जबलपुर से युवतियाँ बुलाकर अवैध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने एक डमी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया। मौके से दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस