श्रीगंगानगर में इंदिरा वाटिका के पास हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 20, 2026
श्रीगंगानगर में इंदिरा वाटिका के पास हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर बाइक सवार युवकों को टक्कर मारती दिख रही है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।