रायडीह: रायडीह में श्रमदान से बनी एकता की मिसाल, गौसिया मस्जिद की छत ढलाई का कार्य संपन्न
Raidih, Gumla | Mar 29, 2026 रविवार को रायडीह क्षेत्र में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और भाईचारे की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। पुरानी रायडीह स्थित गौसिया मस्जिद की छत की ढलाई का कार्य स्थानीय लोगों के श्रमदान से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्य में रायडीह के साथ-साथ आसपास के गांव—पतराटोली, बरगीडांड़, महुआटोली और सुरसांग के लोगों ने भीबढ़-चढ़कर भाग लिया।