नवगछिया: हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बैंक मैनेजर की पत्नी की स्कूटी को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत
नवगछिया। गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपनी स्कूटी से कहीं जा रही थीं, तभी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव,चंदन भगत की पत्नी निवासी सपना कुमारी है