राहे: ओरमांझी में युवती की हत्या मामले में पति-पत्नी को जमानत देने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार
Rahe, Ranchi | Jun 24, 2024 रांची के ओरमांझी में वर्ष 2021 में एक युवती की हत्या कर सिर काट गायब करने के सजायाफ्ता शेख बेलाल और उसकी पत्नी अफशाना खातून को जमानत देने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। सोमवार को दोनों की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जमानत नहीं दिया और जमानत याचिका खारिज कर दी।