बांधवगढ़: उमरिया में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 51.8 मिमी वर्षा दर्ज
उमरिया जिले में मानसून लगातार सक्रिय है। बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 51.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 79.2 मिमी बारिश नौरोजाबाद तहसील में और 78.2 मिमी पाली तहसील में रिकॉर्ड हुई। वहीं 1 जून से 7 जुलाई तक जिले में कुल 215.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 476 मिमी वर्षा की तुलना में काफी कम है।