रातू: पंडरा ओपी एरिया के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में सुबह करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत।
Ratu, Ranchi | Jun 12, 2026 राँची जिले के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत पंडरा ओपी एरिया के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्चे (छोटू) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की है। 13 वर्षीय छोटू किसी तरह बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि बच्चा वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। हादसे