बिधूना: बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल बेला। थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग स्थित गांव मल्होसी मोड़ के पास शुक्रवार को वाहन बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान जीतू (42) निवासी गांव बरौली थाना बेला के रूप में हुई है। घायल को सीएचसी से तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।