शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस टीम और सिंधौली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।