राजगढ़: गोपाल सोनी सारंगपुर वाले तीसरी बार बनें स्वर्णकार समाज के जिलाअध्यक्ष
स्वर्णकार समाज जिला कोर कमेटी की बैठक गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब ब्यावरा शहर के अंजनी लाल मंदिर पर आयोजित की गई। इस बैठक में स्वर्णकार समाज की कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष पद के लिए किसी समाज बंधु के द्वारा नामांकन पत्र नहीं दाखिल करने के चलते गोपाल सोनी सारंगपुर वालों को तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।