पालकोट: पोंजेगा गांव में श्री श्री संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन, छाया धार्मिक माहौल
Palkot, Gumla | Mar 24, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंजेगा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में श्री श्री संकट मोचन महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 23 मार्च, सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालु कलश यात्रा लेकर बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचे, जहां आचार्य श्री लखन कुमार मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि