मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली के लेड़ू गांव में बच्चों के विवाद में छुड़ाने गई महिला पर विपक्षियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर सिर फोड़ा
देहात कोतवाली क्षेत्र की लेड़ू गांव में बच्चों के विवाद में छुड़ाने गई महिला पर विपक्षियों ने एक पत्थर से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। महिला उर्मिला देवी पत्नी अगनू ने बताया कि विपक्षी काफी बदमाश और सरहंग किस्म के हैं।आए दिन झगड़ा प्रसाद करते हैं। बच्चों के विवाद में छुड़ाने जाने पर उन्होंने हमला कर दिया।