इटावा: गोरादयालपुर में पूर्व प्रधान के मूर्ति अनावरण में सपा महासचिव शिवपाल ने भाजपा पर वोट चोरी का साधा निशाना
Etawah, Etawah | Sep 13, 2025 सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह शनिवार दोपहर 12 बजे बसरेहर ब्लॉक के गोरा दयालपुर में स्व पूर्व प्रधान की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे, यहां मीडिया से बात करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा हमारी विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी है, बस हम लोगों को फर्जी वोट बढ़ने और असली वोट कटने से रोकना है।