इटावा: सुंदरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सवार पुल के डिवाइडर से टकराए, 4 युवक घायल
Etawah, Etawah | Sep 12, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा कानपुर हाइवे पर सुंदरपुर रेलवे पुल पर शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे इटावा की तरफ से बकेवर की ओर जा रही स्विफ्ट कार सवार ट्रक को बचाने में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग में जा घुसे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ कार सवार 4 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।