पिछोर: शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में संविधान दिवस पर भारतीय संविधान और नागरिक कर्तव्य पर संगोष्ठी
पिछोर शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे महाविद्यालय में एन.एस.एस.एवं एन.सी.सी.इकाई द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती स्वामी विवेकानंद एवं डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर संविधान के योगदान एवं अधिकारों को बिस्तार से बताया।