ग्वालियर गिर्द: निगम मुख्यालय के नजदीक युवक की लाश मिली, पहचान में जुटी पुलिस
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के तरुण पुष्कर के पास रविवार शाम 4 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। इसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक के फोटो ग्राफ पुलिस ने आसपास के थानों को भेज दिए है। घटना स्थल निगम मुख्यालय के एकदम नजदीक है। ये रात दिन चालू रहती है।