तमकुही राज: सिगरेट विवाद बना मौत की वजह, मां का आरोप- दोस्तों ने ही की नितेश की नृशंस हत्या, 40 किमी दूर मिली लाश
कुशीनगर में मिले अज्ञात शव की पहचान 9वीं के छात्र नितेश प्रसाद के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम में चाकू से कई वार की पुष्टि हुई है। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे बेटे की जान चली गई।