धार: धार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 हजार लीटर लहान और 130 लीटर कच्ची शराब जब्त, 6 मामले दर्ज
धार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 16 हजार लीटर लहान और 130 लीटर कच्ची शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज।अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार शाम 5:00 बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर हुई इस संयुक्त दबिश में भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी मदिरा और लहान नष्ट किया गया।