विदिशा नगर: SafeClick2.0 अभियान शुरू, 15 दिन तक साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी विदिशा पुलिस
साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विदिशा पुलिस ने 24 जून से 8 जुलाई तक 15 दिवसीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान #SafeClick2.0 शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जिलेभर में साइबर चौपाल, जनसंवाद, रैली, नुक्कड़ नाटक, कवि गोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।