मदनपुर: कोल्हुआ गांव से पुलिस ने 20 कैन बियर के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
सलैया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से 20 कैन बियर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज उसी गांव निवासी सूबेदार यादव है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने शनिवार की शाम 5 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।