कटनी ग्रामीण: रेलवे ट्रैक के नीचे बिछी 33 केवी अंडरग्राउंड केबल खराब, देवगांव सहित कई गांवों की बिजली गुल
कटनी जिले के रीठी अंचल के देवगांव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार मझगवां 400 केवी सबस्टेशन से आने वाली 33 केवी अंडरग्राउंड केबल, जो रेलवे ट्रैक के नीचे से होकर गुजरती है, तकनीकी खराबी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। केबल में आई खराबी को दूर करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा इसे बदलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।