अररिया: कुरसैल गांव में घरेलू विवाद के बाद युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 12, 2024 अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के कुरसैल गांव मे एक युवती ने घरेलू विवाद मे जहरीला पदार्थ खा लिया। जब युवती अचेत होने लगी तो परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिसका इलाज डॉ पितांबर कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक सूचना थाने को भेज दी गई है।