अररिया: बेरगाछी मैनापुर के समीप ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 12, 2024 अररिया- बहादुरगंज फोरलेन मार्ग बेरगाछी मेनापुर के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया इस हादसे में दो लोग रजिया खातून, व फारूक बुरी तरह घायल हो गये । जिन्हे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉ पितांबर कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है।