अररिया: अररिया पुलिस ने साइबर ठगी के 48 लाख रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए
Araria, Araria | Nov 11, 2024 अररिया साइबर थाना पुलिस टीम को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। साइबर धोखाधड़ी के शिकार विधवा महिला की 48 लाख 41 हजार रुपए उसके बैंक खाते में वापस कराया है। पीड़िता साहेबा खातुन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से ऑनलाइन ठगी के जरिए 53 लाख 14 हजार 520 रुपये निकाल ली गई थी।