अररिया: मिर्जापुर के समीप बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 12, 2024 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप एक व्यक्ति राम महतो बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ नीरज कुमार ने नाजुक स्थित को देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।