मुफसिल थाना क्षेत्र के हेमरा चौक वार्ड-41 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने रविवार की दोपहर 03:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.