मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की हुई मौत, घर से 200 मीटर दूर हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले की राजगढ़ थाना क्षेत्र के धंसारिया गांव निवासी पारसनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय रामजग सिंह बुधवार की सुबह 7:00 बजे अपने घर से निकले थे। घर से लगभग 200 मीटर दूर चुनार चोपन रेलखंड के पास वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए टक्कर इतनी भीषण थी की वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर। पीएम को भेजा।