सहारनपुर: हकीकत नगर में विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक संपन्न, योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया
विश्व हिन्दू महासंघ सहारनपुर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे रामलीला मैदान धरनास्थल, हकीकत नगर चौक के निकट आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई।